महिला चिकित्सक ने कराया अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज ,

महिला चिकित्सक ने कराया अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज ,

लक्सर। महिला चिकित्सक और अस्पताल संचालक के बीच हुवा विवाद पहुचा कोतवाली तक जहाँ महिला चिकित्सक ने अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

नगर के गोवर्धनपुर मार्ग स्थित भारत अस्पताल में हैदराबाद निवासी एक महिला चिकित्सा प्रैक्टिस करती हैं। बताया गया कि किसी बात को लेकर अस्पतालसंचालक और महिला चिकित्सक के बीच कहा सुनी हो गई। इसके बाद महिला चिकित्सक लक्सर कोतवाली पहुंची और अस्पताल संचालक पर वेतन के ढाई लाख रूपये नहीं देने व वेतन मांगने पर गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अस्पताल संचालक सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं अस्पताल संचालक ने भी महिला चिकित्सक पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि महिला चिकित्सक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में जो भी सत्य सामने आएगा उसी के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।