लक्सर क्षेत्र के लिम्ब्रा स्टोन क्रेशर पर अवैध खनन की सूचना पर खनन विभाग ने छापेमारी कर 20 लाख का जुर्माना लगाते हुए क्रेशर किया सीज

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय को जनपद के लक्सर में रात के समय कुछ स्टोन क्रेशरों द्वारा गंगा एवम बाण गंगा नदियों से अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी।
जिस पर जिलाधिकारी ने जिला खनन अधिकारी व
उपजिलाधिकारी लक्सर को इस अवैध खनन,भण्डारण,परिवहन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने व अनियमित्ता पाये जाने पर संलिप्त स्टोन क्रेशरों को सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने के लिये सीज करने के निर्देश दिये थे।
जिला खान अधिकारी
भू-वैज्ञानिक रवि नेगी, उपजिलाधिकारी शेलेन्द्र नेगी तहसीलदार रमोला उप राजस्व निरीक्षक आदि की संयुक्त टीम ने आज लक्सर क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई की, जिसमें अवैध खनन,भंडारण,परिवहन में संलिप्त लिम्ब्रा स्टोन क्रेशर की पैमाइश करने पर क्रेशरों द्वारा अवैध भंडारण करने पर कार्रवाही कि गई ।
संयुक्त दल की जांच में क्रेशर में लगभग 5000 हजार टन अवैध भंडारित उपखनिज पर 20 लाख रूपये का अर्थदण्ड लगाते हुये, क्रेशर को अग्रिम आदेशों तक सीज कर दिया गया है।
यह जानकारी जिला खान अधिकारी भू-वैज्ञानिक रवि नेगी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।