तीन अभियुक्त चोरों को माल के साथ किया गिरफ्तार।

रानीपुर। कोतवाली क्षेत्र को गली नंबर 6 सुमन नगर निवासी अतुल पुत्र नरदेव सिंह ने उनकी गैरमौजूदगी में 25 अगस्त से 27 अगस्त को अज्ञात चोरों द्वारा उनके बंद घर का ताला तोड़कर घर पर दो एलईडी टीवी एक स्टैंडिंग फैन एक ग्राडं अपोलो कंपनी का स्टार्टर चोरी कर लिए जाने के संबंध में तहरीर दी गई रानीपुर निवासी हिमांशु पुत्र विजेंद्र पाल द्वारा 27 अगस्त को कोतवाली रानीपुर पर तहरीर दी गई जिसमें उनके द्वारा लिखित किया गया उनके पड़ोसी बुजुर्ग महिला बलजीत कौर मकान नंबर 57 शिवालिक नगर में रहती हैं जो कि 24 जुलाई को अपनी बेटी कमलजीत कौर के पास देहरादून स्वास्थ्य खराब होने के कारण बलजीत कौर तथा उनकी पुत्री कमलजीत कौर ने हिमांशु को उनके घर की देखरेख के लिए कहा था। 21अगस्त को हिमांशु द्वारा बलजीत कौर के गेट का ताला टूटा हुआ देखा तो अंदर चेक करने पर सारा सामान बिखरा हुआ था तब चोरी की सूचना पर बलजीत कौर व कमलजीत कौर ने घर आकर अपना सामान चेक किया तो घर से हुंई कंपनी का एक एलईडी टीवी तथा एक इंडक्शन अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। तहरीर के आधार पर कोतवाली रानीपुर पर मुकदमा दर्ज गया।
रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया पुलिस टीम द्वारा गहनता से सुराग रस्सी पता रस्सी की कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा सुमन नगर क्षेत्र मे निर्माणाधीन मकान के अन्दर से 3 युवकों 1.वसीम पुत्र जमील निवासी बंदा रोड नाला पार छप्पर रुड़की, 2.सचिन पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम केलनपुर थाना कोतवाली सिविल लाइन रुड़की जनपद हरिद्वार व 3.अमित पुत्र ब्रह्मपाल मूलनिवासी सुभानपुर थाना खेकड़ा जिला बागपत उत्तर प्रदेश हाल निवासी निकट श्री गणेश धर्म कांटा राजा बिस्कुट रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार को चोरी के सामान सहित पकड़ा। बरामद हुए सामान में कोतवाली रानीपुर. मे चोरी गए सामान क्रमशः दो एलईडी टीवी एक स्टैंडिंग फैन तथा एक ग्राडं अपोलो कंपनी का स्टार्टर तथा हुंडई कंपनी का एलइडी तथा एक इंडक्शन है जिसके बारे में तीनों अभियुक्त गणों ने बताया कि उन्होंने पहले दोनों घरों की निगरानी करी थी जिनमें ताला लगा हुआ था और फिर अलग-अलग रात्रि में आस पास के मकानों का ताला तोड़कर घर में घुस गए थे और चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस टीम

कुंदन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक, अनुरोध व्यास वरिष्ठ उप निरीक्षक, उप निरीक्षक प्रवीन रावत, संजय तोमर, महेन्द्र तोमर संतराम चौहान,आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।