हरिद्वार के पथरी क्षेत्र मैं पीडब्ल्यूडी विभाग से लाखों रुपए के बजट से इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।

हरिद्वार के पथरी क्षेत्र मैं पीडब्ल्यूडी विभाग से लाखों रुपए के बजट से इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।

 

आपको बतादे की पथरी थाने से जाने वाले मार्ग से स्टोन क्रेशर की ओर बना रहे है ठेकेदार विधाक के करीबी होते हुए मानक की गुणवत्ता को तार-तार करते हुए मिट्टी डालकर इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है अगर ठेकेदार से बात करनी चाहिए तो ठेकेदार ने कहा कि हमारे अलग से है कि हम मिट्टी पर ही टेल लगा सकते हैं और मंत्री के गुमार में आकर ठेकेदार मोटी रकम कमाने के चक्कर मे मानकों को भूल ही गया और ऐसे ठेकेदारों के चक्कर में ही सरकार को लाखों रुपए का चूना लग रहा है और सड़कें बनने से पहले ही टूट जाती हैं इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है ऐसी सड़कों पर गिरकर निरंतर चोटिल होते रहते हैं जिन की सुध बुध लेने को कोई तैयार नहीं है इन लोगों को सिर्फ पैसा चाहिए और कुछ नहीं और ठेकेदार द्वारा जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि हमारे मानक अलग से विभाग ने दिए हैं इन्हीं मानकों के अनुसार हम काम कर रहे हैं आप चाहे कहीं भी जाकर कुछ भी शिकायत करें हमारे यही मानक रहेंगे अलग से कोई बदलाव नहीं होगा और कहा कि में कई वर्षों से इन्हीं मानकों के अनुसार काम कर रहा हूं आज तक मुझे किसी ने कुछ नहीं कहा इससे साफ जाहिर होता है कि ठेकेदार कई वर्षों से सरकार को कई करोड़ों का चूना लगा चुके हैं अगर कोई भी ग्रामीण या राहगीर इन समस्याओं को उठाता है तो उसको उल्टा राजनीति के दबाव से दबा दिया जाता है। लेकिन सड़क मानकों के विपरीत बनाई जा रही है।

वही पीडब्ल्यूडी विभाग की अधिकारी सहायक अधिशासी अभियंता चेतना पुरोहित ने बताया कि अलग से किसी को कोई मानक नहीं दिया जाता है और मिट्टी पर कहीं भी इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण नहीं किया जाता है नीचे बेस पक्का होना चाहिए उसके ऊपर टेल्स लगेगी टेल्स के ऊपर रेत डाली जाएगी और मानकों के रूप से गुणवत्ता के रूप से बनाई जाएगी अगर कोई ठेकेदार गुणवत्ता से हटके काम करता है तो उसके खिलाफ विभाग द्वारा उचित कार्रवाई करते हुए उस सड़क का बजट रोक दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।