हरिद्वार। में ब्रहस्पतिवार को बढ़ती महँगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन किया।

हरिद्वार। में ब्रहस्पतिवार को बढ़ती महँगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन किया।

आम आदमी पार्टी विधानसभा हरिद्वार द्वारा रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भण्डारी के नेतृत्व में भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन किया । और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नाराजगी जाहिर की । इस अवसर पर प्रदेश उपाद्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी ने कहा की वर्तमान केंद्र सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है । आज देश मे बढ़ती महंगाई सरकार की गलत नीतियों के कारण हुई है। देश का हर वर्ग अपने को पीड़ित ओर शोषित महसूस कर रहा है । 15 दिन में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए है परंतु सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। अच्छे दिन का वादा करके ये सरकार सत्ता में आई थी परंतु 7 साल बीत जाने के बाद भी जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है।
वरिष्ठ नेता अनिल सती ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई को काबू पाने में असफल साबित हुई है। रसोई गैस से लेकर हर चीज महंगी ही गयी है। व्यापार पूरी तरह चौपट हो चुका है, युवा बेरोजगार है , पेट्रोल डीजल ,रसोई गैस से लेकर हर आवश्यक वस्तु के दाम आसमान छू रहे है। परंतु मोदी सरकार के कानों में जु तक नही रेंगती। अच्छे दिन के वादे लेकर ये सरकार अब जुमलों की सरकार साबित हुई है। प्रदर्शन करने वालो में संगठन मंत्री तनुज शर्मा, पूर्व विधानसभा प्रभारी यशपाल चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजू नारंग,जिलाध्यक्ष पूर्वांचल दीपक मिश्रा,जिला अध्यक्ष सासी समाज मोर्चा डॉक्टर एस के सोसोदिया, कमलेश चौहान , राकेश यादव, गीता देवी, संजीव चौहान, अर्जुन सिंह, लीगल सेल विंग एडवोकेट सचिन बेदी, जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार, नरेंद्र कोरी, साहूकार, सोनिया कामरा, गुरु कार्तिक, वैभव, मयंक गुप्ता, रजत, जगवती देवी, लक्ष्मी, समीक्षा, अतुल कुमार, देवेंद्र गुप्ता, आशु गुप्ता, देवेंद्र कठैत , वर्षा चावला, किरण कुमार दुबे, मिट्ठन लाल, अकरम, जितेंद्र सिसोदिया, शैलेन्द्र सिसोदिया, शाह अब्बास, दिनेश, आशु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।