जमीन को धोखाधड़ी से हड़पने की शिकायत की एसडीएम को

जमीन को धोखाधड़ी से हड़पने की शिकायत की एसडीएम को

लक्सर। जय सिंह पुत्र सुकखे सिंह निवासी ग्राम जसपुर रंजीतपुर ने उप जिलाधिकारी को एक पत्र देकर बताया कि मेरी करीब 20 बीघा जमीन का बैनामा धोखाधड़ी से करा लिया है उन्होंने यह भी बताया कि कागजों में कूट रचितकर आधार कार्ड पर नाम बदलकर छोटे राम पुत्र रकम सिंह निवासी ग्राम भीकमपुर जीतपुर थाना कोतवाली लक्सर अभिषेक कश्यप पुत्र संदीप कुमार निवासी केशव नगर लक्सर, अनिल कुमार पुत्र मेहर चंद शर्मा निवासी ग्राम केहड़ा परवेज आलम पुत्र फुरकान अली निवासी ग्राम खड़ंजा कुतुबपुर ने कुछ अन्य व्यक्तियों के सहयोग से मेरे साथ मेरी कृषि भूमि को मुझे बगैर बताओ ही आपस में सांठगांठ कर मेरी 20 बीघा कृषि जमीन का बैनामा करा लिया है उन्होंने बताया कि मैंने इन लोगों के खिलाफ भीकमपुर पुलिस चौकी उपरोक्त व्यक्तियों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है मेरे पत्र पर अभी तक संबंधित अधिकारी ने कोई कार्यवाही नहीं की है।
वही उप जिला अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जिसमें एसएचओ लकसर को आदेशित किया गया है इस प्रकरण में सही तथ्यों की जांच के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें देखना यह होगा की जय सिंह के पत्र पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कुछ कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।