चौकी जीआरपी रूडकी एस0पी0 जीआरपी के नेतृत्व मे शातिर किस्म के अपराधी को जीआरपी ने किया गिरफ़्तार।
वादी की तहरीर पर थाना जीआरपी लक्सर पर किया गया था अभियोग पंजीकृत
चोरी गये माल को किया गया बरामद
वादी निवासी- सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश ने चौकी जीआरपी रुड़की में आकर एक प्रार्थना पत्र बाबत ट्रेन संख्या- 14610 हेमकुंड एक्स. के कोच S6 मे रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ से रेलवे स्टेशन हरिद्वार तक की यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन रुडकी पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी का मोबाइल फोन चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र दिया।
जिसके आधार पर मु0अ0 अज्ञात पंजीकृत किया गया।
अभियोग के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक, रेलवेज के आदेशानुसार मामले की गंभीरता को देखते हुये थानाध्यक्ष जीआरपी लक्सर के निर्देशन में चोरी गये माल एवं मुल्जिमान की गिरफ्तारी हेतु अधिकारी व कर्म0 गणों की एक टीम गठित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
जिसके क्रम मे रेलवे स्टेशन रुड़की परिसर से अभियुक्त अजीम उर्फ राजा पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी- मोहल्ला नवाबगंज जेल रोड, कोतवाली सदर सहारनपुर जिला- सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को चोरी गये मोबाइल फोन रेडमी रंग ग्रे के साथ किया गिरफ्तार।
अभियुक्त द्वारा पुछताछ मे बताया कि वह नशे का आदी है, नशा पूर्ति के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है।
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जकारी की जा रही है।
जीआरपी पुलिस टीम
1-उ0नि0 प्रीति कर्णवाल, प्रभारी चौकी जीआरपी रुड़की
2-का0 चंदकिरण
3-का0 कीर्तन सिह
चौकी जीआरपी रूडकी एस0पी0 जीआरपी के नेतृत्व मे शातिर किस्म के अपराधी को जीआरपी ने किया गिरफ़्तार। वादी की तहरीर पर थाना जीआरपी लक्सर पर किया गया था अभियोग पंजीकृत चोरी गये माल को किया गया बरामद
