जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बैठक लेते हुए दिये निर्देश।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बैठक लेते हुए दिये निर्देश।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में किसी भी प्रकार का या किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बरदाश्त नहीं किया जायेगा। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि कांवड़ मेले से सम्बन्धित वास्तविक व साइंटिफिक डीपीआर सोमवार तक जिला कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा एक-एक डीपीआर की गहनता से समीक्षा के बाद ही धनराशि अवमुक्त की जायेगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही व लीपापोती बरदाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने सभी कार्यों को समयबद्धता, पारदर्शिता तथा गुणवत्ता से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। 

जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि अस्थायी मेडिकल कैम्प हेतु स्थलों को चयनित करते हुए डॉक्टर्स की तैनाती की जाये तथा पर्याप्त संख्या में दवाईयां विशेषकर एन्टी वेनम की व्यवस्था की जाये। एम्बुलेंस तैनाती हेतु स्थलों का चयन किया जाये व यात्रा के दौरान गर्भवती महिलाओं की संभावित डिलीवरी हेतु सुरक्षित वैकल्पिक स्थानों को चिन्हित करते हुए कार्य योजना तैयार की जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि प्राईवेट चिकित्सा शिविरों का आयोजन हेतु सीएमओ से द्वारा नियमानुसार अनुमतियां जारी की जाये। 

जिलाधिकारी ने आधारभूत सुविधाओं एवं अवस्थापना विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि कांवड़ यात्रा मानसून काल में संचालित होगी, इसलिए कांवड़ यात्रा मार्गो से छाड़ियों का कटान एवं सफाई की जाये, विभिन्न स्थानों पर अच्छी गुणवत्ता के शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी कने सभी शौचालयों को 30 जून तक फंक्शनल करने के निर्देश अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को दिये। 

उन्होंने विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि करन्ट लगने के कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो, सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करते हुए सर्टिफिकेट जिला कार्यालय में उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि पेट्रोल पम्पों पर पर्याप्त मात्रा में स्टॉक हो। उन्होंन पूति, बांटमाप तथा खाद्य सुरक्षा विभाग को आपसी समन्वय से वृहद्ध अभियान चलाकर होटल, ढ़ाबों पर रेस्ट लिस्ट चस्पा कराने, नाप-ताल यंत्र चैक करने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। 

जिलाधिकारी ने सभी नगर निगम, नगर पालिकाओ, एनएचएआई तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को समय से नालों की सफाई करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने यात्रा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश नगर निगम हरिद्वार, रूड़की तथा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को दिये। उन्होंने लावारिश गौवंश को पकड़ कर नज़दीकी गौशालाओं के भेजने के निर्देश सभी निकायों के अधिकारियों को दिये। 

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा को अपनी विशेष प्राथमिकता में शामिल करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्य पूर्ण करते हुए सर्टिफिकेट जिला कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यों को समयबद्धता, गुणवत्ता व पारदर्शिता से कराया जाये तथा प्रत्येक कार्य को प्रोपर डॉक्यूमेंटेशन किया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यो में लापरवाही या शिकायत मिलने पर सम्बन्धित के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इसके साथ ही अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। 

बैठक में नगर नन्दन कुमार, राकेश तिवारी, एसपी पंकज गैरोला, अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, सचिव एचआरडीए मनीष सिंह, उप जिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान, जितेन्द्र कुमार, सीएमओ डॉ.आरके सिंह, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई डीसी उनियाल, ओम जी गुप्ता, अधिशासी अधिकारी लोनिवि दीपक कुमार, अधिशासी अभियन्ता विद्युत दीपक सैनी, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत, एआरटीओ कृष्ण चन्द्र, निखिल शर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।