हरिद्वार। भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के नए अध्यक्ष बने प्रोफ़ेसर बिहारी लाल शर्मा,
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली ने भारत सरकार की आदर्श नियमावली 2012 के अनुसार भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय हरिद्वार की प्रबंध समिति के नवीन अध्यक्ष प्रोफ़ेसर बिहारी लाल शर्मा को मनोनित किया है प्रोफ़ेसर बिहारी लाल शर्मा वर्तमान में श्री लाल बहादुर शास्त्री केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली के वेद वेदांग सकाय के ज्योतिष विभाग में वरिष्ठ प्रोफेसर है प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा अनेक विश्वविद्यालय एवं लोक सेवा आयोग की चयन कमेटी के सम्मानित सदस्य हैं महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य वीके सिंह देव ने बताया की प्रबंध समिति के नए अध्यक्ष शीघ्र ही कार्यभार संभाल लेंगे उनके आने पर महाविद्यालय निश्चित ही बहुमुखी विकास करेगा।
