लक्सर। पुलिस ने अवैध खनन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत खास मुखबिर की सूचना पर रात्रि को तेज बारिश का लाभ उठाकर कुछ लोग बाणगंगा नदी में जेसीबी व ट्रेक्टर के द्वारा अवैध खनन कर रहे थे।
मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए चौकी भिककम्पुर कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा रात के अंधेरे एव बारिश की परवाह किये बगैर बाणगंगा नदी से एक जेसीबी मशीन मय ट्रेक्टर ट्रॉली के अवैध खनन करते हुए पकड़ लिया। उक्त वाहनों को एमवीएक्ट की धाराओं में सीज़ किया गया। साथ ही अवैध खनन की रिपोर्ट बनाकर उपजिलाधिकारी लक्सर को प्रेषित की जाएगी।
पुलिस टीम में
उ0नि0 मनोज नौटियाल चौकी प्रभारी भिककम्पुर,का0 विरेंदर चौहान,का0 दीपक ममगाईं ,
का0 तरसेम सिंह,आदि का सहयोग रहा।
