आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दो अलग अलग स्थानों पर शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला।
पथरी/लक्सर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दो अलग अलग स्थानों पर उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूंका । प्रदेश सचिव डॉक्टर यूसुफ मोहमद ने कहा कि भाजपा सरकार ने बेइंतहा महंगाई कर दी है ऊपर पेट्रोलतेल ₹100 सरसों का तेल ₹200 रु0 गैस सिलेंडर ₹900 रु0 कर दिया है शिक्षा मंत्री के द्वारा अपने विभाग की नियुक्तियों में घोटाला किया गया है जिसका आम आदमी पार्टी पूरा जोरतरीके से विरोध करती है ओर कहा कि अगर उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आई तो दिल्ली की तरह लोगों को सुविधा दी जाएगी, इस मौके पर ताज मोहम्मद मीडिया प्रभारी, मोहब्बत अली, अली,नूर अहमद हसन, आजम भारती, राजीव पाल, सोमवीर सिंह, खालिद ठेकेदार, संदीप कुमार, शेर खान, दिलशाद, मुस्तफा, दीपक, नितिन, दानिश, अमरेज मालिक, अहसान, मोतिन, बबली, शबनम आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
