कोंग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कुआं खेड़ा गांव में किसान सम्मेलन किया।
लक्सर। क्षेत्र के कुआं खेड़ा गांव में सोमवार को कांग्रेश कार्यकर्ताओं द्वारा झलसिंह कश्यप के निवास पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन वरिष्ठ अतिथि वीरेंद्र रावत के नेतृत्व में किया गया कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे साथ ही कार्यक्रम में कश्यप समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया उन्होंने विश्वास दिलाया कि कश्यप समाज कांग्रेस पार्टी के साथ है हमेशा आपकी अग्रणी रहेगा ।
वही वीरेंद्र रावत ने भाजपा सरकार की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने जनता से वादा किया था कि दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे लेकिन रोजगार छीनने का कार्य किया। इस सरकार ने गरीब को और गरीब बना दिया ओर पूंजीपति को उद्योगपति बना दिया। पूर्व विधायक निजामुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए कंपनी लगाने का कार्य किया है और भाजपा सरकार ने कंपनियां भगाने का कार्य किया है भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का दावा किया था लेकिन किसान को डुबाने का कार्य किया है।इस मौके पर अंकित कुमार, मास्टर जग मेर सिंह, धीर सिंह, रामू प्रधान, राकेश ,दीपक कश्यप, गिरीश कश्यप ,सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
