उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी शिक्षा, राजकमल कॉलेज
बहादराबाद। क्षेत्र में स्थित राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज हरिद्वार ने कोरोना की चुनौतियों का सामना करते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक आधुनिकतम और बेहतरीन शिक्षण के नए तरीकों का इस्तेमाल कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन शिक्षा पूरी कराई और ऑनलाइन माध्यम से पूरी तरह प्रयोगात्मक भी बनाया पिछले कई महीनों से
कोरोनावायरस वैश्विक महामारी के चलते व्यवसाय व नौकरी सब कुछ काफी प्रभावित हुआ।वही राजकमल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राघवेंद्र चौहान ने कहा कि राजकमल कॉलेज चाहता है कि अभिभावक इस बात को लेकर पूर्ण रूप से संतुष्ट रहे कि उन्होंने अपने बच्चों को एक अच्छे संस्थान में प्रवेश दिलाया है और बच्चे की शिक्षा पर उन्होंने जो विश्वास किया है उनके उज्जवल भविष्य कामना करते है।
