जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने आकांक्षा हाट का किया निरीक्षण आकांक्षा हाट में महिलाओं द्वारा तैयार की गई उत्पादों की जिलाधिकारी ने ली महिला समूह से जानकारी जिलाधिकारी ने महिला समूह की हौसला अफजाई कर उनके द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों की सराहना

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने आकांक्षा हाट का किया निरीक्षण

आकांक्षा हाट में महिलाओं द्वारा तैयार की गई उत्पादों की जिलाधिकारी ने ली महिला समूह से जानकारी

जिलाधिकारी ने महिला समूह की हौसला अफजाई कर उनके द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों की सराहना

आकांक्षा हाट में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खरीदी उत्तराखंड की पारंपरिक पहाड़ी टोपी

 हरिद्वार में सीसीआर टावर के सामने आयोजित नीति आयोग के “संपूर्णता अभियान” के अंतर्गत आकांक्षा हाट का जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने संयुक्त रूप से भ्रमण और निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी स्टालों पर जाकर महिला समूह द्वारा प्रदर्शित उत्पादों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करते हुए स्वयं भी कुछ उत्पाद क्रय किए। जिलाधिकारी ने महिला समूह की हौसला अफजाई एवं सराहना की उन्होंने कहा कि  महिला समूह द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों से जनपद एक अलग पहचान बना रहा है, जिसके लिए उन्होंने तैयार किए जा रहे उत्पादों की बेहतर ढंग से पैकेजिंग करने को भी कहा ।

इस अवसर पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उत्तराखंड की पारंपरिक पहाड़ी टोपी खरीद कर और उसे पहनकर उत्तराखण्ड की संस्कृति के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

पिछले तीन दिनों में इस हाट में कुल 1 लाख 9 सौ 35 रुपये की प्रभावशाली बिक्री दर्ज की गई है, जो स्थानीय कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों के लिए एक बड़ी सफलता है। उन्होंने “संपूर्णता अभियान” के तहत स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। 

 तथा यह हाट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर सचिव एचआरडीए मनीष कुमार सिंह,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, सहायक परियोजना निर्देशक ललिनी घिल्डियाल,डीपीएम संजय सक्सेना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।