‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत अधिकारी ने सुनी ग्रामीणो की समस्या,

‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत अधिकारी ने सुनी ग्रामीणो की समस्या,

परियोजना निदेशक, डीआरडीए,कैलाश नाथ तिवारी ने विकासखंड भगवानपुर के गांव मानकपुर आदमपुर का दौरा किया। ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।

सबसे प्रमुख समस्या जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति की बस्ती में पेयजल आपूर्ति की पाई गई। ग्रामीणों ने शिकायत की कि नलकूप संख्या 37, 38 और 39 खराब होने के कारण पानी की समस्या बनी हुई है। श्री तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को इसे तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान, अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे पेंशन वितरण, राशन वितरण, विद्युत व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित पाई गईं। गांव के प्राथमिक विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र के भवनों का भी निरीक्षण किया गया, जो सुरक्षित पाए गए।

स्वच्छता के मोर्चे पर कुछ कमियां देखने को मिलीं। विशेष रूप से शहीद स्मारक के पास काफी गंदगी पाई गई। इस पर परियोजना निदेशक ने ग्राम पंचायत अधिकारी को तत्काल कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था करने और पूरे गांव में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शहीद स्मारक के पास स्थित बड़े तालाब को भी साफ-सुथरा रखने के लिए निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।