अधिकारी पर स्वयं सहायता समूह के नाम से मोटी रकम गमन करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया एसडीएम
लक्सर। क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह ब्लॉक द्वारा चलाए जा रहे हैं जिसके चलते स्वयं सहायता समूह में जोड़ी महिलाओं को स्वरोजगार देने के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चलाए हुए हैं जिसमें सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूह को रोजगार चलाने के लिए अनुदान दिया जाता है लेकिन खानपुर ब्लॉक में स्वयं सहायता समूह कार्यकत्रियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है जिसकी शिकायत आज तहसील दिवस के मौके पर एसडीएम को लिखित में शिकायत पत्र दिया।
शिकायत पत्र देने वालों में बेबी अध्यक्ष ,सचिव मुस्कान ,स्वयं सहायता समूह ग्रुप ने दिया। उन्हीने बताया कि स्वय सहायता समूह चलाया जा रहा है जिसमें सभी सदस्य पशुपालन का कार्य कर दुग्ध उत्पादन करते हैं 7 नवंबर 2021 को तहसील दिवस में पहुंचकर उन्होंने एडीओ पंचायत एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ब्लॉक के अधिकारियों के खिलाफ द्वारा टीनसैड का लाभ दिए जाने की एवज में मोटी रकम का गबन किए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया है उन्होंने यह भी बताया कि तहसील दिवस मीटिंग समाप्त होने के उपरांत ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने प्रार्थना को झूठे मुकदमे व जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि जो पत्र हमने तहसील दिवस में दिया है उसकी जांच कर संबंधित अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की भी मांग की है।
