ऑपरेशन कालनेमी अभियान के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही कोतवाली सिडकुल पुलिस द्वारा 05 बेहरुपी बाबाओं भेषधारियों के विरुध्द धारा 172(2) बी0एन0एस0एस के तहत कार्यवाही

ऑपरेशन कालनेमी अभियान के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

कोतवाली सिडकुल पुलिस द्वारा 05 बेहरुपी बाबाओं भेषधारियों के विरुध्द धारा 172(2) बी0एन0एस0एस के तहत कार्यवाही

मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड़ द्वारा जारी ऑपरेशन कालनेमी अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक  कोतवाली सिडकुल हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में कोतवाली सिडकुल हरिद्वार द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग 05 बहरुपी बाबा जो बाबाओं के भेष मे तन्त्र-मन्त्र, जादू -टोना आदि की कलाओं को दिखाकर स्थानीय व्यक्ति एवं यात्रियो को अपनी ओर आकर्षित कर कर रहे थे। 

जिस कारण उक्त स्थान पर काफी भीड़-भाड़ होने के कारण इन बेहरुपी बाबाओं के उक्त कृत्य से स्थानीय लोगो एवं यात्रियो के भडकने/उग्र होने की होने की सम्भावना के दृष्टिगत थाना कोतवाली सिडकुल हरिद्वार की पुलिस टीम द्वारा मोहल्ला रावली महदूद कोतवाली क्षेत्र से 05 बेहरुपी बाबाओं को अन्तर्गत धारा 172(2) बी0एन0एस0एस के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी। 

हिरासत में लिए बाबाओ के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।  

गिरफ्तार अभियुक्त

1-कमलनाथ पुत्र फिरोजी निवासी चंडीघाट थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र 27 वर्ष ।

2-आनंद स्वरूप पुत्र अनूप दत्त निवासी मकान नंबर 121 जोशियांन थाना नहटोर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 66 वर्ष।

3-सतीश पुत्र बाबू नाथ निवासी घोसीपुरा थाना पथरी जिला हरिद्वार उम्र 26 वर्ष।

4-मेहंदी पुत्र सूरजपाल निवासी झंडा चौक सराय थाना ज्वालापुर जनपद हरिद्वार उम्र 57 वर्ष। 

5- मनोज पुत्र श्रीपत निवासी नई बस्ती सराय थाना ज्वालापुर जनपद. 

पुलिस टीम

1-हेड कांस्टेबल सुनील सैनी 

2-कांस्टेबल अनिल कंडारी 

3-कांस्टेबल सुनील तोमर 

4-कांस्टेबल  रिपेंद्र केंन्तुरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।