24 घंटे के भीतर फायरिंग कर प्राणघाती हमले के आरोपी को  किया गिरफ्तार। आरोपी ने गांव में सर्कस को बंद कराने पर लेकर हुए विवाद में चलाई गोली हत्या के मामले में 18 साल जेल रह चुका आरोपी

24 घंटे के भीतर फायरिंग कर प्राणघाती हमले के आरोपी को  किया गिरफ्तार।

आरोपी ने गांव में सर्कस को बंद कराने पर लेकर हुए विवाद में चलाई गोली

हत्या के मामले में 18 साल जेल रह चुका आरोपी

112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम लालचंद वाला में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया है और आरोपी गोली मारकर फरार हो गया है।

जिस सूचना पर थाना पुलिस द्वारा तत्काल एक्टिव होकर उच्चाधिकारियों को सूचित कर मौके पर पहुँची व तत्काल पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। उक्त संबंध में पीड़ित के भाई की तहरीर पर थाना खानपुर में मुकदमा अपराध संख्या 173/ 25 धारा 109(1), 115(2),351(2), 352 बीएनएस पंजीकृत किया गया। 

आरोपी की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियुक्त सुशील को प्रहलादपुर अनाज मंडी के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचे के साथ दबोचा गया।

अभियुक्त हत्या के गंभीर मामले में 18 साल बाद जेल से छूटकर कुछ महीने पहले वापस आया है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि गांव में सर्कस लगा था मैने डरा धमकाकर सर्कस वालों को और गांव वालों को वहां से भगा दिया था लेकिन एक लड़का वंश पुत्र स्व0पप्पू उर्फ बलिहार मुझे से उलझ कर बहस बाजी कर रहा था जिस कारण मैंने उस पर फायर झोंक दिया। मैं उसे मारना चाहता था लेकिन फायर उसके पैर में जाकर लगा। फिर गांव वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई और मैं वहां से भाग गया था।

 गिरफ्तार अभियुक्त

 1-सुशील पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम लालचंदवाला थाना खानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 53 वर्ष

 बरामदगी

देशी तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

मु 0अ0स0 26/2008 धारा 302,201 आईपीसी (सजायाफ्ता)

 पुलिस टीम

1- निरीक्षक रविन्द्र शाह – थानाध्यक्ष खानपुर

2 उ0नि0 समीप पाण्डे चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर 

3- का0 अरविन्द  सिंह रावत

4 का0 बलवीर सिंह 

5.का0 रितिक 

6.का0 सुमित 

7 हे0का0 चमन (एस0ओ0जी0 रुड़की विशेष सहयोग)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।