छात्र छात्राओं का किया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण।

छात्र छात्राओं का किया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण।

लक्सर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत नेशनल कन्या इण्टर कालेज में खानपुर में 950 छात्र-छात्राओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

डॉ0 इन्दु सेमवाल ने बताया कि अधिकांश बच्चो के चेकप के दौरान स्वस्थ पाये गये जबकि कुछ बच्चों में इनफैक्शन की शिकायत मिली हैं। आंखों के रोगों से पीड़ित भी कुछ बच्चे पाये गये हैं। ऐसे 30 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खानपुर रैफर किया गया ताकि उनका विधिवत इलाज हो सके चिकित्सकों की टीम ने बच्चों को साफ-सफाई रखने, संतुलित आहार लेने तथा हरी सब्जियों का अधिकाधिक प्रयोग करने की सलाह दी हैं। बुखार, खांसी, जुकाम की शिकायत होने पर सरकारी अस्पताल में सम्पर्क करने की बात कही।
कालेज प्रधानाचार्य डॉ0 घनश्याम गुप्ता ने बताया कि विगत एक सप्ताह से स्वास्थ्य परीक्षण का कार्यक्रम चल रहा है। शत प्रतिशत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराना उनका लक्ष्य हैं।

इस कार्यक्रम में डॉ0 नजीम, योगेश कुमार, सुरेशचन्द्र कवटियाल, बलराम गुप्ता, प्रमोद शर्मा, रविन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, मीनू यादव, सविता धारीवाल, पकंज कुमार, मिनाक्षी, पारस कुमार, विजय कुमार, गायत्री, सुलता देवी सिकदार, अंजुली गुप्ता, बबीता देवी, संजय गुप्ता, सुधा रानी, कुशमणि चौहान, डॉ0 रंजना, नूतन, अमित कुमार, विशाल कुमार, ओमपाल, बृजपाल, अशोक कुमार, सुन्दर, अनिल इत्यादि ने भी सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।