अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार ?
लक्सर। पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार। उसके पास से एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुवा गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।
चौकी प्रभारी भीकमपुर मनोज नौटियाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने को गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाखरपुर स्कूल के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसकी हरकत को देखकर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया अवैध रूप से रखे गए असलहे के बाद पुलिस उसे थाने में ले आई। पूछताछ में उसने अपना नाम राम पुत्र सुग्गन 19 वर्ष निवासी ग्राम नगली गजरौली थाना हस्तिनापुर मेरठ बताया। उसके खिलाफ पुलिस में आईपीसी की धारा 03/25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस टीम में
एसआई मनोज नौटियाल,आरक्षी वीरेंद्र, दीपक, ममगई ,आदि का सहयोग शामिल रहा।
