बन्द मकान में अज्ञात चोरों ने लाखों के सामान पर किया हाथ साफ ?
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में बंद पड़े मकान में सेंध लगाकर लाखो रुपये के सामान पर हाथ साफ कर हुवे फरार ।
आपको बताते चले कि सिडकुल के ग्राम रावली महदूद की रोशनपूरी कॉलोनी में बीती देर रात बंद पड़े मकान में अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मकान स्वामी अमित कुमार ने बताया कि वह लोडिंग वाहन चालक है वह रात को अपने काम गया हुआ था और अन्य परिवार के सदस्य अपने किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। उन्होंने बताया कि सुबह आस-पड़ोस के लोगों द्वारा फोन कर जानकारी दी गई कि तुमारे घर में चोरी हो गई है। सूचना के बाद जब मकान मालिक ने अपने घर में आकर देखा तो उसके होश उड़ गए उन्होंने बताया कि घर में रखे 25000 रुपये सहित ज्वेलरी भी चोर चोरी कर ले गए जिसके बाद मकान मालिक के द्वारा पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुँची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी जुटाने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्दी चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
