शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने को उप जिलाधिकारी ने कसी कमर,
लक्सर। में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड- 19 के वेक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की गति विधियां हुई तेज नवनियुक्त उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने सख्त निर्देश जारी किये की वैक्सीनेशन के शत-प्रतिशत लक्ष्य को लेकर कमर कस ली है इसी क्रम में उन्होंने आज सुल्तानपुर के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का निरीक्षण किया इस दौरान ग्राम प्रधान सहित गांव के कई मौजिज लोगों को बुलाया गया और उनसे विचार विमर्श किया गया वैभव गुप्ता ने बताया कि गांव के मुख्य लोगों को बुलाकर और स्वास्थ्य विभाग के साथ विचार विमर्श किया गया है ताकि जितना जल्दी हो सके शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके ।और सभी को कोविड-19 वैक्सीन लगाई जा सके।
