कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम करने की दी चेतावनी।
लक्सर। रेल कर्मचारी अपनी 16 सूत्री मांगों को लेकर देशभर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
लक्सर रेलवे स्टेशन पर भी रेलवे कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया रेल कर्मचारियों का कहना है कि देश की सरकार उनके साथ छल कपट कर निजी करण का कार्य कर रही है और कहा कि पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही उनकी बातों को नहीं माना गया तो वह रेल का चक्का जाम करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जो नई पेंशन योजना लागू की गई है उनके कुछ साथी रिटायर हो गए हैं उन्हें 12 सौ 15 सौ ही पेंशन मिलती है। जिससे वह अपना पालन पोषण नहीं कर सकते पूरा जीवन तो रेल के लिए समर्पित कर दिया हैं और बाद में उनको पेंशन ही नहीं मिलेगी तो उनका गुजारा कैसे चलेगा ।
