बाइक सवार व ऑटो की भिड़त में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल।
पथरी। स्थित पदार्था में बाइक सवार व ऑटो की भिड़ंत में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को पुलिस की मददत से प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहाँ पर उनका इलाज चल रहा है पुलिस के अनुसार पदार्थ पंतजलि के नजदीक रविवार देर शाम को ऑटो व बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार व ऑटो में बैठी दो सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस व राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार युवक की हालत को गम्भीर देखते हुए उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया घायलों में इदरीश पुत्र बशीर अहमद निवासी सुल्तानपुर कुन्हारी व बाइक सवार महफूज आलम पुत्र मकबूल खान निवासी बदायूं उत्तरप्रदेश बताया है। जबकि पुलिस ने ऑटो चालक को ऑटो के साथ पकड़कर चौकी लाया गया।
फेरूपुर चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान ने बताया की रविवार देर शाम को ऑटो बाइक की भिड़ंत में 3 लोग घायल हो गए थे जिन्हें उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया डॉक्टर ने बाइक सवार युवक की हालत गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया घायलो की और से अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
