किसानों ने गन्ने के भुगतान को लेकर गन्ना सचिव को दिया पत्र।
लक्सर। मे किसान मोर्चा ने गन्ना सचिव को पत्र देकर गन्ने के भुगतान की मांग की किसान मोर्चा के नेताओं ने बताया कि मिल पर किसानों का 17 दिन का गन्ने का भुगतान बकाया है।
जो अभी तक नहीं मिला मील को बंद हुए करीब 5 माह हो गए हैं। फिर भी किसानों के गन्ने के भुगतान के बारे में मिल के कर्मचारी अधिकारी कुछ नहीं सोच रहे हैं।उसी से परेशान होकर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एक पत्र लक्सर शुगर मिल को दिया उन्होंने कहा अगर गन्ने का भुगतान तुरंत नहीं किया गया।तो हमें मजबूरन होकर धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा।जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी की होगी।
इस ज्ञापन देने वालों में सतवीर प्रधान ,नसीम अहमद, नरेंद्र पूर्व बीडीसी, बचन सिंह चौधरी ,मोनू कुमार, सतवीर चौधरी ,प्रवीण कुमार ,आदि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
