पशु चिकित्सा विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया।
लक्सर। क्षेत्र में पशुओं में बांझपन की बीमारी भारी तादाद में बढ़ती जा रही है इसका कारण में बढ़ते झोलाछाप पशु चिकित्सक जिसकी शिकायत कई बार विभाग से की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई बांझपन की बढ़ती समस्या को देखते हुए अब पशु चिकित्सा विभाग हरकत में आया और उसने पशुओं के अंदर फैल रही बांझपन जैसी गम्भीर बीमारी को दूर करने के लिए शिविर का आयोजन किया।
इस शिविर में पशु मालिक पहुंचे लेकिन सबसे मुख्य समस्या पशुओं में बढ़ते बांझपन की कमी नजर आई। राजकीय पशु स्वास्थ्य विभाग ने पशुपालकों को कई इलाज बताएं देखना है कि पशु चिकित्सा विभाग की पहल पशु बांझपन की बीमारी पर काबू पाने के लिए कितनी कारगर साबित होगी।
वही पशु चिकित्सक डॉ अमित कुमार का कहना है कि पशुओं में वैसे तो बहुत सी बीमारियां पनप रही हैं लेकिन बांझपन की बीमारी एक मुख्य बीमारी है जिससे पशुपालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है शिविर लगाकर पशुपालकों को जागरूक करना और पशुओं की बीमारियों का इलाज करना मुख्य उद्देश्य है पशु स्वास्थ्य विभाग चाहता है पशुओं में फैल रही बीमारियों पर काबू पाया जाए ।इस तरह के शिविर लगाने से पशुपालकों को बेहद लाभ होगा।
