लक्सर। क्षेत्र के कुआं खेड़ा गांव में गायत्री परिवार ट्रस्ट आपदा राहत केंद्र प्रज्ञा पीठ कुआं खेड़ा के सौजन्य से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन निर्मल आश्रम आई इंस्टिट्यूट नेपाली फार्म ऋषिकेश द्वारा किया गया।
जिसमें कुआं खेड़ा, भुरनी , ढाढेकी ढाणा भूरना आदि गांव के ग्राम वासियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया जिसमे आई चेकअप व शुगर के टेस्ट किया गया ट्रस्ट प्रबंधक ने बताया कि यह ट्रस्ट शांतिकुंज के माध्यम से चल रहा है ट्रस्ट के माध्यम से गरीब आम जनता का निशुल्क सहयोग करना हमारी प्रथमिकता है निर्मल आश्रम आई इंस्टिट्यूट आंखों के निगरानी इंस्टिट्यूट में से एक है।
इस मौके पर पवन भारतीय मुख्य ट्रस्टी नरेश शर्मा ,धीर सिंह प्रधान ,संतराम, वेदपाल, अरुण भारतीय, तेजपाल मास्टर ,विनोद यादव ,डॉ अनिल सैनी, तीरथ पाल, डॉ अनीता धीमान, आदि उपस्थित रहे।
