पशु स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर किया पशुओं का इलाज।

लक्सर। क्षेत्र में पशुओं में बांझपन की बीमारी भारी तादाद में बढ़ती जा रही है। इसके पीछे लक्सर में बढ़ते झोलाछाप पशु चिकित्सक मुख्य कारण है।जिसकी शिकायत कई बार विभाग से की जा चुकी है।लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई बांझपन की बढ़ती समस्या को देखते हुए।अब पशु स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और उसने पशुओं के अंदर फैल रही बांझपन व दूध कम देने जैसी गम्भीर बीमारी को दूर करने के लिए शिविर का आयोजन ग्राम बाकरपुर मे किया। इस शिविर में पशु मालिक भारी संख्या में पहुंचे लेकिन सबसे मुख्य समस्या पशुओं में बढ़ते बांझपन औऱ दूध कम देने की बनी रही।राजकीय पशु स्वास्थ्य विभाग ने पशुपालकों को कई इलाज बताएं देखना है।कि पशु स्वास्थ्य विभाग की पहल पशु बांझपन की बीमारी पर काबू पाने के लिए कितनी कारगर साबित होगी।
पशु चिकित्सक डॉ अमित कुमार का कहना है कि पशुओं में वैसे तो बहुत सी बीमारियां पनप रही हैं।और लेकिन बांझपन की बीमारी एक मुख्य बीमारी है जिससे पशुपालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पशुपालकों को जागरूक करना और पशुओं की बीमारियों का इलाज करना मुख्य उद्देश्य है। पशु स्वास्थ्य विभाग चाहता है पशुओं में फैल रही बीमारियों पर काबू पाया जाए।इस तरह के शिविर लगाने से पशुपालकों को बेहद लाभ होगा।शिविर में पहुंचे किसान अमित सैनी, दीपक सैनी, सुंदर लाल सैनी, यशपाल कश्यप, मुकेश कश्यप, समय सिंह सैनी, प्रकाश सैनी, यूनुस, नफीस, शहाबुद्दीन ,भोला, ज्ञानचंद, विनोद ,आदि शिविर में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।