बहुजन समाज पार्टी में तीन गद्दावर नेताओं की हुई घर वापसी।
हरिद्वार। बहुजन समाज पार्टी के तीन जिला पंचायत सदस्यों ने पार्टी के प्रति बगावत कर दी थी जिसके चलते इन तीनो को पार्टी से बाहर कर दिया गया था आज बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष द्वारा अपनी लेटर पैड पर जारी किया गया है कि जयंत चौहान, मुकर्रम अंसारी ,विजेंद्र चौधरी ,इन तीनों नेताओं ने अपनी गलतियां मानते हुए बहुजन समाज पार्टी में लिख कर दिया है कि आगे से भविष्य में हम कोई गलती नहीं करेंगे और पार्टी के लिए तन मन धन से काम करेंगे और 2022 के चुनाव में पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करेंगे एक बार का मौका दीजिए आज जिला अध्यक्ष की लेटर पैड पर इन तीनो नेताओ को बहाल करते हुए दुबारा पार्टी में सामिल कर लिया गया है।
