ससुराल वालों की मारपीट से हुई युवक की मौत मचा हड़कंप,
लक्सर। क्षेत्र के जसोदरपुर निवासी आजम पुत्र खलील अपनी पत्नी को लेकर अपनी ससुराल कलियर शरीफ गया था। ससुराल वालों ने आजम के साथ मारपीट की जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।आनन-फानन में आजम की ससुराल वाले उसको लेकर रुड़की के एक निजी हॉस्पिटल में पहुंचे।वहां पर कुछ देर के बाद डॉक्टर ने आजम को मृत घोषित कर दिया।ससुराल के सभी लोग आजम अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए।जिसके बाद आजम के भाई मोहम्मद आसिफ ने बताया कि में वहीं पर रुड़की दुकान करता हूं मुझे सूचना मिली की तुम्हारे भाई की तबीयत ज्यादा खराब है। मे तुरंत ही अस्पताल पर पहुंचा मेरा भाई मुझ से गले मिलकर रोने लगा उसने बताया की मेरे ससुराल वालों ने मेरे साथ मारपीट की है।इतना बता कर वह बेहोश हो गया आजम के दूसरे भाई मोहम्मद फैसल ने बताया कि हमें टेलीफोन द्वारा सूचना मिली थी।कि आपके भाई की तबीयत बहुत खराब है उस सूचना पर हम तुरंत ही रुड़की पहुंचे हमारे मिलने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुँच गयी और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।
