हरिद्वार एसएसपी ने चौकीदार की हत्या और लूटकांड का किया खुलासा,

हरिद्वार एसएसपी ने चौकीदार की हत्या और लूटकांड का किया खुलासा,

लक्सर। कोतवाली में ब्रहस्पतिवार को एसएसपी डॉ योगेन्द्र सिंह रावत ने चौकीदार की हत्या व लूटकांड का खुलासा करते हुवे बताया कि आरोपी मिथुन पूर्व में राइस मिल पर नौकरी करता था, लेकिन सही आचरण न होने पर उसे नौकरी से हटा दिया गया था। इसके बाद उसने लूट की साजिश रची। उसने अपने दो साथियों के साथ रात में राइस मिल पर धावा बोल दिया जिसके चलते चौकीदार ने उन्हें पहचान लिया था उसकी बात को देखते हुवे चौकीदार की हत्या कर मोके से फरार हो गए थे। अकबरपुर ऊद क्षेत्र में गत दिवस पूर्व राइस मिल पर हुई लूट और हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस वारदात को राइस मिल के पूर्व कर्मी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चौकीदार से लूटा एक मोबाइल, एक वाई फाई, दो सीसीटीवी कैमरे ,एक छत का पंखा, दो तूफान पंखे, दो बैटरियां, एक गैस सिलेण्डर, मय चूल्हा,एक मोटरसाइकिल, बरामद की है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को धरदबोचा आरोपियों के नाम मिथुन पुत्र जयपाल निवासी अकबरपुर ऊद मुकेश उर्फ मोटा पुत्र का कंवरपाल एवं अंकुश पुत्र जातिराम निवासी फतेहपुर जुनार कोतवाली लक्सर के रहने वाले हैं। तीनों आरोपी हरिद्वार जनपद के रहने वाले हैं। मिथुन हत्याकांड का मास्टरमाइंड है।

पुलिस टीम में

सीओ लक्सर बहादुर चौहान,प्रदीप चौहान प्रभारी कोतवाली, मनोज सिरौला उपनिरक्षक, मनोज नौटियाल उप निरक्षक, अंकुर शर्मा उप निरक्षक,विनय मोहन द्विवेदी, नवीन पुरोहित, मनोज कुमार, डिम्प्पल जोशी, कांस्टेबल अब्बल सिंह, बलबीर सिंह ,मुकेश चौहान, सीआईयू टीम प्रभारी जहांगीर अली, अहसान अली ,आदि पुलिसकर्मियों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।