बसपा नेताओं ने किसान महापंचायत में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओ का प्रेस वार्ता के माध्यम से किया धन्यवाद,
लक्सर। मे बसपा नेता हाजी मोहम्मद शहजाद पूर्व विधायक ने एक प्रेस वार्ता कर किसानों का सहयोग करने वाले लोगों का धन्यवाद किया।उन्होंने बसपा के सभी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया।और कहा कि कल की किसान महापंचायत में जिन लोगों ने भी सहयोग किया है। उनका बसपा कार्यकर्ता तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।हाजी मोहम्मद शहजाद पूर्व विधायक ने कहा कि किसी और पार्टी के नेताओं के द्वारा किसानों की हमदर्दी के संबंध में कोई सहयोग भी नहीं किया है।कुछ लोग अपने आप को किसानों का हमदर्द कहते हैं।जो मौका पड़ने पर मुंह फेर लेते हैं उसी का नतीजा है कि आज बसपा कार्यकर्ताओं ने किसान महापंचायत में बढ़ चढ़कर भाग लिया उन्होंने यह भी कहा कि सबसे पहले किसान आंदोलन में बसपा के नेताओं द्वारा सहयोग किया गया था। विधानसभा अध्यक्ष बसपा चरण सिंह बर्मन व विक्रमसिंह ने भी किसानों के समर्थन करने वालों का धन्यवाद किया इकबाल सिंह चौधरी ने भी कहा कि जिस तरह से बसपा के नेताओं ने किसानों की महापंचायत में बढ़ चढ़कर भाग लिया दूसरी पार्टियों को भी किसानों की महापंचायत में सहयोग करना चाहिए था।दूसरी पार्टी के लोग किसान महापंचायत में नहीं दिखाई दिए।और बसपा कार्यकर्ताओं को छोड़कर मुंह छुपाते रहे उन्होंने यह भी कहा कि जब भी किसानों को हमारी जरूरत होगी बगैर बुलाए भी हम किसानों का सहयोग करते रहेंगे। इस मौके पर नेतराम सोनिहाल, सुरेंद्र सिंह चौहान, जावेद खत्री, जावेद अली, गुलफाम अंसारी, नीरज चौधरी, इकबाल सिंह, चौधरी ओमवीर सिंह, मांगेराम, मोहर सिंह प्रधान, सुशील, इस्लाम, ओमपाल चौधरी, आदेश चौधरी, हरीशरण ,ओपीन, आदि उपस्थित रहे।
