हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट भवन में पल्स पोलियो टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट भवन में पल्स पोलियो टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में एसीएमओ डाॅ0 अजय कुमार ने जिलाधिकारी को बताया कि आगामी 26 सितम्बर, रविवार को पल्स पोलियो की पांच वर्ष तक के बच्चों को अभियान चलाकर पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। इसके बाद दिनांक 27 सितम्बर से 02 अक्टूबर,2021 तक घर-घर जाकर पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि बच्चों को आगामी रविवार को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के लिये 1844 पोलियो बूथ बनाये गये हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के लिये पूरी तैयारी कर ली गयी है।
जिलाधिकारी ने बैठक में पल्स पोलियो अभियान से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय व सहयोग से ऐसी रणनीति बनायें कि कोई भी पांच वर्ष तक का बच्चा पोलियो की ड्राप लेने से छूटने न पाये। इसके साथ ही उन्होंने आम जनमानस से भी अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में, स्थापित किये गये पोलियो बूथ में अपने बच्चों को लेकर जायें तथा अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाने में, अपने बच्चे व समाज के हित में सहयोग प्रदान करें।
बैठक में मेयर श्रीमती अनिता शर्मा, मुख्य नगर आयुक्त हरिद्वार दयानन्द सरस्वती, एसडीएम पूरन सिंह राणा, मुख्य कोषाधिकारी सुश्री नीतू भंडारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 एस0के0 झा, जिला पंचायतराज अधिकारी रमेश चन्द्र त्रिपाठी, एसएमओएच नगर निगम रूड़की डाॅ0 विक्रांत सिरोही, एसीएमओ डाॅ0 अजय कुमार, एसीएमओ डाॅ0 एच0डी0 शाक्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीदेव सिंह, नायब तहसीलदार रूड़की सुरेश पाल सैनी, डीएएम एनएचएच सुश्री सुरभि रावत, डीपीएम एनएचएम सुश्री मोनिका राणा, डाॅ0 विवेक तिवारी, डाॅ0 अनिल कुमार वर्मा, डाॅ0 दिली रमन, पुलिस के अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।