अवैध तमंचे के साथ दो गिरफ्तार,
लक्सर।पुलिस ने दो अभियुक्त युवकों को अवैध तमंचे ओर कारतूस के साथ गिरफ्तार कर दोनों आरोपी अभियुक्तो को न्यालय में पेश किया।
कोतवाल प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि बाजार चौकी इंचार्ज अशोक कश्यप को लक्सर नगर में गश्त में मौजूद थे उसी दौरान चौकी इंचार्ज को सूचना मिली कि मोहल्ला सीमली में भगत डेयरी के पास दो युवक अवैध तमंचे के साथ मौजूद हैं।जिन्हें स्थानीय लोगो ने पकड़ रखा है। चौकी इंचार्ज और चेतक पुलिसकर्मी ने संयुक्त रूप से घेरेबंदी कर के दोनों युवकों को पकड़ लिया। ओर पूछताछ की तो युवकों की पहचान आशीष,व ऋतिक निवासी सिमली के रूप में हुई है। दोनों युवकों के पास से 312 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुवा आरोपितों ने बताया कि बरामद तमंचा उन्हें रास्ते मे मिला है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
