एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस की फ़रार आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की।
सिडकुल पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार।
ठिकाने बदल-बदल कर पुलिस को कर रहा था गुमराह।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना सिडकुल के मु0अ0सं0 481/25 से संबंधित फरार आरोपी आसिफ पुत्र एजाजुल शेख, निवासी बी-ब्लॉक मकान नं0 137, जे.जे. कॉलोनी बवाना, थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया, दिल्ली को हिरासत में लिया गया।
उक्त आरोपित वर्ष 2025 से लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी।आरोपी बार-बार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था।
मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को उसके मसकन दिल्ली से हिरासत में लिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
आसिफ पुत्र एजाजुल शेख निवासी: बी-ब्लॉक मकान नं0 137, जे.जे. कॉलोनी बवाना, थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया, दिल्ली से किया गिरफ्तार
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस की फ़रार आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की।
