होली त्यौहार के दृष्टिगत भीड़ भरे बाजार में नकली नोट चलाने आए संदिग्ध की चालाकी पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम। 19,000 रुपये के 38 जाली नोटों के साथ एक आरोपी। होली पर्व से पूर्व बाजार में नकली नोट खपाने की फिराक में था संदिग्ध।

होली त्यौहार के दृष्टिगत भीड़ भरे बाजार में नकली नोट चलाने आए संदिग्ध की चालाकी पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम।

19,000 रुपये के 38 जाली नोटों के साथ एक आरोपी।

होली पर्व से पूर्व बाजार में नकली नोट खपाने की फिराक में था संदिग्ध।

त्यौहारों के दौरान लेन-देन करते समय नोटों की सावधानीपूर्वक जांच करें।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस द्वारा त्यौहारों के दृष्टिगत चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

कोतवाली रुड़की पुलिस टीम रात्रि मोबाइल गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सोनाली पार्क के सामने, कलियार रोड पर मोटरसाइकिल सहित खड़ा है, जो नकली नोटों का व्यापार करता है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पूछताछ में संदिग्ध व्यक्ति की पहचान मुकेश कुमार गर्ग पुत्र कुंवर सेन, निवासी मोहल्ला सेनियान, कस्बा व थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.), उम्र 52 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 500-500 के कुल 38 जाली/कूट रचित नोट (कुल ₹19,000/-) बरामद हुए।

आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली रुड़की पर मु0अ0सं0 72/26 अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

मुकेश कुमार गर्ग पुत्र कुंवर सेन निवासी मोहल्ला सेनियान, कस्बा व थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

बरामदगी

₹500/- के 38 नकली नोट

(कुल राशि-19,000/-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।