हरिद्वार। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम नई दिल्ली मैं राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

हरिद्वार। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम नई दिल्ली मैं राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

 इफको के सहयोग से जनपद हरिद्वार की समस्त 43 सहकारी समितियों के मुख्यालयों एवं 37 ग्रामों में राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन का आयोजन किया गयाl जिसमें किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा किसानों को टीवी के माध्यम से सजीव प्रसारण दिखाया गया l गोष्टी में किसानों को समितियों द्वारा उपलब्ध ऋण वितरण एवं उर्वरक उपलब्धता तथा अन्य लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई l राष्ट्रीय स्तर पर इस सहकारिता सम्मेलन को डीडी किसान चैनल पर अमित शाह केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार के अलावा केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा अंतरराष्ट्रीय सरकारी संगठन के चेयरमैन एरियल गवारको, इफको के चेयरमैन बीएस नकई, उपाध्यक्ष दिलीप सिंघानी, डॉक्टर यू एस अवस्थी प्रबंध निदेशक इफ को, डॉक्टर चंद्रपाल सिंह चेयरमैन कृभको, पदान सिंह रावत चेयरमैन उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक ने संबोधित किया l कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा की देश में नए बनाए गए सहकारिता मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाले सभी सहकारी समितियां ,जिला सहकारी बैंक, राज्य सहकारी बैंक और सहकारिता क्षेत्र की दूसरी संस्थाओं द्वारा ग्रामीणों ,किसानों को सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी जिससे उनका विकास होगा और देश में समृद्धि आएगी l आज जनपद हरिद्वार में इस कार्यक्रम में लगभग 4000 किसानों ने विभिन्न गोष्ठियों में भाग लिया l डॉ राम भजन सिंह मुख्य क्षेत्र प्रबंधक इफको ने सभी सहकारी बंधुओं एवं किसानों को धन्यवाद दिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।