भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई।
हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम धनपुरा, शाहपुर, शेरपुर, टांडा भागमल, शीरबस्ती, भोगपुर और बाड़ीटीप में आयोजित कार्यक्रमों में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के विधायक और कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड स्वामी यतीश्वरानंद ने प्रतिभाग किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंतोदय और एकात्म मानववाद की स्थापना की और आज की हमारी सरकारी उन्हीं नीतियों पर आगे बढ़ रही है अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति को योजनाओं का लाभ देना हमारी पहली प्राथमिकता है उन्होंने सभी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सच्चे राष्ट्रभक्त थे उन्होंने राष्ट्र की सेवा करते हुए अपना पूरा जीवन अर्पण कर दिया हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी ,विधानसभा चुनाव प्रभारी अमन त्यागी, सरदार संजय सिंह ,सेठपाल चौधरी, सत्य कुमार, विकास प्रधान, श्यामलाल राठौर, रामलाल राठौर ,डॉ अशोक चौहान, दिलीप राणा, रामपाल प्रधान, अमित चौहान, सरवन चौहान, विवेक चौहान , आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
