हरिद्वार। मुख्यमंत्री, की घोषणा के तहत कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 से प्रभावित सार्वजनिक सेवायानों के चालकों/परिचालकों/क्लीनरों को आर्थिक सहायता प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का शुभारम्भ पूरे उत्तराखण्ड के जनपदों में एक साथ किया गया।

हरिद्वार। मुख्यमंत्री, की घोषणा के तहत कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 से प्रभावित सार्वजनिक सेवायानों के चालकों/परिचालकों/क्लीनरों को आर्थिक सहायता प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का शुभारम्भ पूरे उत्तराखण्ड के जनपदों में एक साथ किया गया।

अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल ने आर्थिक सहायता प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुये बताया कि जनपद हरिद्वार के कुल 3347 लाभार्थियों को दो हजार रूपये प्रति लाभार्थी के हिसाब से 66 लाख 94 हजार की प्रथम किश्त आज जारी की गयी। उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 से प्रभावित सार्वजनिक सेवायानों के चालकों/परिचालकों/क्लीनरों को इसके अलावा पांच और किस्तें अलग-अलग अन्तराल पर जारी की जायेंगी।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल ने श्रीमती ममता, नितिन कुमार यादव, प्रीतम सिंह, अनूप कुमार, चरण सिंह,रविन्द्र कुमार शर्मा, गुरूदीप, प्रदीप चैहान,शौकीन अंसारी, हसन अहमद, सन्त कुमार, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार आदि को आर्थिक सहायता के प्रमाण पत्र वितरित किये।
इस अवसर पर ए0आर0टी0ओ0 मनीष तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, एस0बी0आई0 ब्रांच मैनेजर संजय, आॅल इण्डिया मोटर टांस्पोर्ट कांग्रेस के अध्यक्ष डी0एस0 मान, पंचपुरी आॅटो विक्रम महासंघ के महामंत्री आदेश पण्डित, राजेश भट्ट, संजय कुमार, राम कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।