बहादराबाद। टोल प्लाजा पर आज सोमवार को भारत बंद को लेकर किसानों के समर्थन में बसपा के प्रदेश प्रभारी उत्तराखण्ड ने किसानों को अपना समर्थन दिया।
आपको बतादे की पूरे भारत में 27 सितम्बर को भारत बन्द का आहवान किया गया था जिसके चलते आज सोमवार बहादराबाद टोल प्लाजा पर किसानों द्वारा शांति पूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जिसमें बसपा के प्रदेश प्रभारी मदनलाल उत्तराखण्ड ने किसानों को समर्थन दिया।
इस मौके पर खड़क सिंह, विजेंद्र कुमार,बृजेश कुमार,,राजदीप मेघवाल, दिनेश चौहान,, सत्यपाल सिंह पूर्व जॉन कोऑर्डिनेटर, प्रदीप नौटियाल, विकास कुमार, अरविंद, सत्येंद्र कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
