हरिद्वार पुलिस नवरात्रों में उमड़ी आस्था, माँ मनसा देवी और माँ चंडी देवी एवं अन्य मंदिर के दरबार में भक्तों की लंबी कतारें। हर कोई मैया के दर्शन का अभिलाषी, लाइनों को व्यवस्थित करने हेतु हरिद्वार पुलिस मुस्तैद।

हरिद्वार पुलिस नवरात्रों में उमड़ी आस्था, माँ मनसा देवी और माँ चंडी देवी एवं अन्य मंदिर के दरबार में भक्तों की लंबी कतारें।

हर कोई मैया के दर्शन का अभिलाषी, लाइनों को व्यवस्थित करने हेतु हरिद्वार पुलिस मुस्तैद।

 हरिद्वार के निर्देश पर नवरात्रों के दृष्टिगत पुलिस द्वारा लगायी गई अतिरिक्त ड्यूटियाँ।

चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मनसा देवी मंदिर एवं चंडी देवी मंदिर एवं अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफ़ी संख्या दर्शन हेतु मंदिर आ रही है। हर कोई माँ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने को उत्साहित नजर आ रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार नवरात्रों के दृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे सुरक्षा एवं व्यवस्था दोनों सुनिश्चित की जा सके। प्रमुख मंदिर मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

भक्तों की संख्या को देखते हुए कतारों को व्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने हेतु हरिद्वार पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए लगातार मार्गदर्शन कर रहे हैं।

हरिद्वार पुलिस सभी श्रद्धालुओं से अपील करती है कि प्रशासन का सहयोग करें, निर्धारित मार्गों का पालन करें एवं धैर्य बनाए रखें, ताकि सभी को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।