पथरी। जंगल से अज्ञात वन तस्करों ने कीमती खैर के पेड़ों को काट कर हुए फरार। वन विभाग ने कटे पेड़ो की कुछ लकडियो को जप्त कर अज्ञात वन तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दबिश दी जा रही है।

पथरी। जंगल से अज्ञात वन तस्करों ने कीमती खैर के पेड़ों को काट कर हुए फरार।

वन विभाग ने कटे पेड़ो की कुछ लकडियो को जप्त कर अज्ञात वन तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दबिश दी जा रही है।

हरिद्वार। पथरी जंगल में खैर के कीमती पेड़ो को अज्ञात वन तस्करों द्वारा खैर के 3 कीमती पेड़ों को काटकर चोरी किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि स्थानीय लोगो द्वारा वन विभाग को जानकारी दी गयी जिसमे वन विभाग ने मौके पर पहुँचकर बची लकड़ियों को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की।

जानकारी के अनुसार चोरी किए गए खैर के पेड़ों की गोलाई लगभग 4 से 5 फीट बताई जा रही है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पेड़ कई साल पुराने और बेहद कीमती थे। खैर की लकड़ी बाजार में लाखों रुपये में बिकती है, ऐसे में इस घटना से न सिर्फ सरकार को आर्थिक नुकसान हुआ है बल्कि पर्यावरण को भी भारी क्षति पहुंची है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पथरी जंगल में पहले भी कई बार खैर और चंदन के पेड़ों की चोरी हो चुकी है। हैरानी की बात यह है कि इतने गंभीर मामलों के बावजूद आज तक एक भी बड़ा तस्कर पकड़ा नहीं जा सका है।

इस पूरे मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मौ. सलीम (ग्राम घिस्सुपुरा, पोस्ट धनपुरा, थाना पथरी) ने प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) हरिद्वार को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी,की मांग उठाई है।

साथ ही उन्होंने जंगल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, नियमित गश्त बढ़ाने, रात्रि निगरानी को सख्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

उच्च अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई है कि खैर के जिन पेड़ों को अज्ञात चोरों द्वारा काटा गया था उनके खिलाफ नाम दर्ज करवाई करते हुए दबिश दी जा रही है जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।