किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई, अपराध में शामिल 04 आरोपियों को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

महिला एवं बाल अपराधों के प्रति हरिद्वार पुलिस की ज़ीरो टॉलरेंस नीति।

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई, अपराध में शामिल 04 आरोपियों को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

डिजिटल साक्ष्य व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस।

कोतवाली भगवानपुर में वादी द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री, जो एक निजी संस्थान में अध्ययनरत है, के साथ आरोपियो द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

तहरीर के आधार पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा भगवानपुर हाईवे स्थित राणा कैफे के पास से 04 आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. दानिश पुत्र फरमान, निवासी छिदबना, थाना रामपुर मनिहारन, सहारनपुर (उ.प्र.)

2. आजम पुत्र तहसीन, निवासी मोहल्ला टोली, कोतवाली मंगलौर, हरिद्वार

3. शोयब पुत्र मुर्तजा, निवासी ग्राम शाहपुर, भगवानपुर, हरिद्वार

4. उमर उर्फ अमन पुत्र मुर्तजा, निवासी ग्राम शाहपुर, भगवानपुर, हरिद्वार

पुलिस टीम

1. राजीव रौंथाण, प्रभारी निरीक्षक

2. ⁠व0उ0नि0 अंकुर शर्मा

3. ⁠उ0नि0 मुकेश नोटियाल

4. ⁠हे0का0 ललित यादव

5. ⁠का0 उबैद

6. ⁠का0 मदन

7. ⁠CIU रुड़की टीम – का0 महिपाल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।