पेशेवर जमानती गैंग पर अपना शिकंजा कसती सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार। कथित गैंग सरगना सहित 02 गिरफ्तार, पूर्व में गैंग के 03 सदस्य को भेजा था जेल।

पेशेवर जमानती गैंग पर अपना शिकंजा कसती सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कथित गैंग सरगना सहित 02 गिरफ्तार, पूर्व में गैंग के 03 सदस्य को भेजा था जेल।

सरगना के कब्जे से कई दस्तावेज व जेल भेजे गए आरोपितों के मोबाइल बरामद।

मास्टरमाइंड सरफराज दस्तावेजों का घोलमोल कर खेलता था जमानत का खेल।

नाम एक लेकिन चेहरा और मालिकाना हक अलग, जमानत पर लगे कागजात निकले किसी और के

CJM कोर्ट रोशनाबाद में जमानतियों द्वारा न्यायालय को गुमराह कर झूठा शपथपत्र प्रस्तुत करने व आरोपियों के पेशेवर जमानती होने पर थाना सिडकुल पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के आदेश पर कमलेश, उज्ज्वल व नरेश को जेल भेजा गया था। 

फर्जी व पेशेवर जमानतियों की कुंडली खंगालते हुए पुलिस टीम इस गैंग के कथित सरगना/ मास्टरमाइंड सरफराज व एक अन्य आरोपी सतीश को गिरफ्तार किया गया।

विवेचना में सामने आया है कि मास्टरमाइंड सरफराज ने सतीश के साथ मिलकर जीएम द्वितीय कोर्ट में प्रचलित मुकदमे शैलेंद्र बनाम साक्षी में लगाकर श्रीमती साक्षी तिवारी की जमानत ली है। उक्त जमानत में इस्तेमाल जमीन के कागजात वास्तव में सतीश नाम के ही किसी अन्य व्यक्ति के हैं। आरोपियों ने झूठे साक्ष्य, कथन तथा शपथ पत्र देकर माननीय न्यायालय को गुमराह करते हुए जमानत ली गई थी।

जमानत में लगाए गए जमीन के कागजात के वास्तविक स्वामी को यह जानकारी ही नहीं थी कि उसकी जमीन की फर्द का उपयोग किया गया है।

दोनों आरोपियों को न्यायालय के सम्मुख पेश करने के साथ ही विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- सरफराज पुत्र उमरदराज निवासी मोहल्ला चौहनान कोतवाली ज्वालापुर 

2- सतीश पुत्र यशपाल निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना पथरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।