किशोरी युवतियों से जुड़े मामले में हरिद्वार पुलिस का क्विक रिएक्शन। मुख्य आरोपी प्लांट हेड को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी। नामी कंपनी के प्लांट हेड सहित अन्य पर लगे गंभीर आरोप, सिडकुल क्षेत्र का है मामला। नाबालिक लड़कियों के दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर कराते है बंधुआ मजदूरी,किशोरियों के हाथ पैर बांधने व मारपीट के हैं आरोप।

किशोरी युवतियों से जुड़े मामले में हरिद्वार पुलिस का क्विक रिएक्शन।

मुख्य आरोपी प्लांट हेड को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी।

नामी कंपनी के प्लांट हेड सहित अन्य पर लगे गंभीर आरोप, सिडकुल क्षेत्र का है मामला।

नाबालिक लड़कियों के दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर कराते है बंधुआ मजदूरी,किशोरियों के हाथ पैर बांधने व मारपीट के हैं आरोप।

हाथ पांव बांधने का वीडियो मिला पुलिस को, चोरी कबूलने का बनाया जा रहा था दबाव शेष बचे लोगो को चिन्हित कर गिरफ्तारी की तैयारी।

कार्तिक एंटरप्राइजेज कंपनी सिडकुल में मशीन पर काम करने वाली कुछ महिलाओं/ युवतियों ने थाना सिडकुल आकर एक प्रार्थना पत्र दिया जिसमें कार्तिक एंटरप्राइजेज कंपनी के हेड रजनीश शर्मा व अन्य पर उनमें से दो युवतियों जो वास्तव में नाबालिग थी। इनके आधार कार्ड में उम्र बढ़ाकर कंपनी में काम पर रखने,उपरोक्त महिलाओं को बुलाकर तलाशी लिवाने तथा अपने ऑफिस में ही उपरोक्त लड़कियों का दुपट्टा निकालकर और उनके गले में जबरदस्ती डालकर हाथ पैर बांध मारपीट और बेइज्जत करने के आरोप लगाए।  

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना सिडकुल पर तुरंत मुकदमा अपराध संख्या 113/ 2026 धारा10/09/115 ,(2)/127(2)/3()/336(2)/352/74/79/14/3 बनाम रजनीश शर्मा आदि दर्ज किया गया। 

विवेचक द्वारा मुकदमे के मुख्य आरोपी प्लांट हेड रजनीश शर्मा को पूछताछ हेतु थाने बुलाया गया। पूछताछ के दौरान रजनीश शर्मा के मोबाइल फोन को चेक करने पर मुकदमे में बताई गई घटना से संबंधित वीडियो उपलब्ध मिले। रिज्यूम फाइल चेक करने पर पीड़िताओं के मूल आधार कार्ड की फोटोकॉपी में उम्र को बढ़ाया जाना ज्ञात हुआ। आरोपी द्वारा नाबालिग किशोरियों से वेल्डिंग मशीन जैसे ज्वलनशील पदार्थ पर काम कराया जा रहा है।

प्रकरण में मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया  गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

प्लांट हेड रजनीश शर्मा पुत्र महिपाल शर्मा निवासी रामपुर जेवर थाना जेवर जिला गौतम बुध नगर नोएडा हाल पता पीठ बाजार थाना बहादराबाद उम्र 42 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।