वरिष्ठ पत्रकार व प्रतिभावना बालिकाओ का किया सम्मान,
लक्सर। विराट गेस्ट हाउस में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि ठाकुर संजय सिंह पूर्व दर्जाधारी मंत्री रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार रजनीश धीमान ने की। मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार राजेश गुप्ता रहे। मनोज कुलड़ीवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। संजय ठाकुर ने प्रतिभावना बालिकाओ की गतिविधियाें की जानकारी देने के साथ ही नकद 5100 व 2100 रुपये का पुरस्कार प्रस्तुत किया अतिथियों ने प्रतिभा करते हुवे जिले की मेरिट में स्थान प्राप्त करने वालो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों में जुबैर काजमी ने अपने विचारों से बालिकाओ का मार्गदर्शन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
