मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक ने दूसरे युवक के ऊपर किया नुकीले हथियार से वार,
बहादराबाद। में मामूली कहा सुनी को लेकर एक युवक ने दूसरे युवक पर किया नुकीले हतियार से किया वार युवक हुआ घायल।
इंद्रा कॉलोनी में घायल युवक को स्थानीय लोगो द्वारा 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
आपको बता दे कि एक युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है। मयंक पुत्र पप्पन निवासी बहादराबाद गुरुवार शाम को अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक नाई की दुकान पर खड़ा था। युवक को अपने पास खड़े एक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी कहासुनी में मामला इतना बढ़ गया कि फरार युवक ने दूसरे युवक पर नुकीले हथियार से वार कर दिया। जिससे घायल युवक के मुहं और छाती पर कई जगह वार किए गए जिस के चलते घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल चल रहा है।वही। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है यदि कोई शिकायत आती है तो उस पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
