गुड़ मंडी मंगलौर कार लूट प्रकरण में फरार ₹5,000 के इनामी को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

गुड़ मंडी मंगलौर कार लूट प्रकरण में फरार ₹5,000 के इनामी को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलौर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी।

कार लूट मामले में 01 माह से फरार चल रहा ₹5,000 का इनामी बदमाश दबोचा गया।

एक आरोपी पूर्व में हो चुका है गिरफ्तार।

शातिर लुटेरे को पकड़ने हेतु हरियाणा रोहतक में डेरा डाले रही पुलिस टीम को मिली सफलता।

 गुड़ मंडी मंगलौर क्षेत्र में तीन बदमाशों द्वारा वादी रोहित कुमार निवासी नगला ऐमाद की कार संख्या DL8CBL-0846 लूटकर फरार होने के दौरान स्कूटी सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी गई थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी।

घटना के संबंध में कोतवाली मंगलौर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

मामले में मुख्य आरोपी नीरज पुत्र नरेश को  गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि अन्य आरोपी लगातार फरार चल रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर के निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई।

फरार आरोपी बेहद शातिर किस्म का अपराधी था, जो लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था।

मंगलौर पुलिस द्वारा लगातार दबिश एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए हरियाणा के रोहतक क्षेत्र में डेरा डाला गया। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस टीम ने मुकदमे से संबंधित ₹5,000 के इनामी को धर दबोचने में सफलता प्राप्त की।

आरोपी के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

आदित्य उर्फ बिल्लू पुत्र राजवीर निवासी सांघी, थाना सदर, हरियाणा

पुलिस टीम

1. व0उ0नि0 सुखपाल मान

2. ⁠का0 सुधीर कुमार

3. ⁠का0 मौ0 आमिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।