गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई।
लक्सर। क्षेत्र के ब्लॉक खानपुर मैं भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर द्वारा गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल को रंगोली से सजाया गया।
इस अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया व स्वयंसेवी द्वारा प्लास्टिक उन्मूलन कार्यक्रम भी चलाया गया स्वयं सेवी युवाओं द्वारा 50 किलो प्लास्टिक एकत्रित की गई तथा
प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने इनके जीवन से बच्चों को प्रेरणा लेने को प्रेरित किया स्वच्छ भारत अभियान के तहत एनसीसी कैडेटों द्वारा थाना खानपुर में थानाध्यक्ष अभिनव शर्मा व गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी आशीष शर्मा द्वारा कच्ची शराब को नष्ट करते हुए कार्य को आदेश दिए। इस अवसर पर समाजसेवी द्वारा तुगलपुर खानपुर व ग्राम वासियों को पॉलिथीन का प्रयोग करने से मना किया।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष आशीष शर्मा, उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ,उप निरीक्षक विपिन कुमार, प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा, थर्ड ऑफिसर आलोक शर्मा, नीरज कुमार, राकेश कुमार, अजय कुमार, शिवानी ,स्वास्तिक, रोशनी, आदि मौजूद रहे।
