अनुपमा रावत ने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित गिरफ्तारी देने पहुंची लक्सर कोतवाली,
लक्सर। लखीमपुर खीरी में हुये किसानों के साथ हादसे के बाद जहां देश में मजदूर किसान व विपक्षी पार्टियो में उबाल आ रहा है। वही महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनूपमा रावत सैकड़ो कार्यकर्ता सहित मोन रूप से रोड मार्च करते हुए।लक्सर कोतवाली में गिरफ्तारी देने पहुंच गई बालावाली चौराहे से लेकर लगभग 3 किलोमीटर पैदल चलकर कांग्रेस महासचिव व सैकड़ों कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे।इस बीच में लक्सर पुलिस ने तीन जगह गुस्साये कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की पुलिस ने बेरिकेटिंग भी लगाई थी।लेकिन उग्र कांग्रेस कार्यकर्ता मौन रूप से रोड मार्च करते हुए।बैरिंग केटिंग को तोड़ते हुए आखिरकार कोतवाली पहुंच गए।और कोतवाली में जाकर धरने पर बैठ गए।कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक पुलिस हमारी गिरफ्तारी नहीं लेगी तब तक हम यहीं बैठे रहेंगे। अनुपमा रावत ने मौन साधे रखा उन्होंने किसी से कुछ नहीं कहा जब हमने महिला कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत से बात की तो उन्होंने बताया कि लखीमपुर खीरी में गृह राज्य मंत्री के बेटे द्वारा जो किसानों की हत्या की गई है।मंत्री के लड़के ने निर्मम हत्या कांड को अंजाम दिया गया है।हमने उसके विरोध में मौन जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया है।लक्सर पुलिस हमें बाहर रोकना चाहती थी लेकिन हम ने पुलिस को कोतवाली पहुंचकर गिरफ्तारी देने की कोशिश की है। अनुपमा रावत ने किसानों के समर्थन में सरकार को खरी खोटी सुनाई।उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के साथ किसी भी जगह अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जब इनकी डबल इंजन के नेताओं के बेटे किसानों पर गाड़ी चढ़ा सकते हैं।तो वह हमारी भी हत्या करवा सकते हैं।उन्होंने कहा हम किसानों के साथ हैं चाहे हमें उसके लिए अपनी जान भी देनी पड़े तो देगे।
इस मौके पर सुरेंद्र शर्मा, अनुज सैनी, शादाब अली, शादाब प्रधान, तबरेज आलम, केपी तोमर, दीपू सैनी,सुरेंद्र प्रधान, जगदेव सिंह, उमा दत्त शर्मा, अरुण कुमार, रोहतास सैनी, शेखर सैनी, विक्रम सैनी, मोहम्मद आरिफ, विपिन सैनी, शमशाद सदर, वाजिद अली, जगबीर पूर्व प्रधान, सुधीर चौधरी, सचिन चौधरी, वचन चौधरी, ताहिर हसन, मोहम्मद साकिब,आदि शामिल रहे। सुल्तानपुर में हाजी तस्लीम अहमद ने पुतला दहन किया जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह प्रीतम चौधरी , दिवेश राणा आदि ने भी सरकार का पुतला दहन किया।
